सेंसेक्स 553 अंक चढ़कर 40268 पर, निफ्टी 166 प्वाइंट ऊपर 12089 पर बंद | Trade Nivesh

Trade Nivesh | ये दोनों इंडेक्स के अब तक के रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर 

दोनों ने इंट्रा-डे में भी रिकॉर्ड बनाया; सेंसेक्स 40309, निफ्टी 12103 तक पहुंचा



ऑटो कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी, हीरो मोटोकॉर्प 6% चढ़ा

मुंबई. शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 553.42 अंक की बढ़त के साथ 40,267.62 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 40,308.90 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 165.75 प्वाइंट ऊपर 12,088.55 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,103.05 तक चढ़ा था। सेंसेक्स पहली बार 40,000 के ऊपर और निफ्टी 12,000 के ऊपर बंद हुआ है। दोनों इंडेक्स के इंट्रा-डे उच्च स्तर भी अब तक के रिकॉर्ड हैं। 

कारोबारियों का कहना है कि रेपो रेट में कटौती की उम्मीद में निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। आरबीआई गुरुवार को ब्याज दरों का ऐलान करेगा। विश्लेषकों के मुताबिक रेपो रेट में 0.25% कमी के आसार हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 44 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। हीरो मोटोकॉर्प 6% फायदे में रहा। बजाज ऑटो 3.5% और मारुति के शेयर में 3% उछाल आया।

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयर बढ़त
हीरो मोटोकॉर्प 5.77%
एशियन पेंट 3.82%
बजाज ऑटो 3.56%
इंडसइंड बैंक 3.28%
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 3.24%


निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयर गिरावट
गेल 0.78%
टेक महिंद्रा 0.22%
आईसीआईसीआई बैंक 0.20%
अल्ट्राटेक सीमेंट 0.11%
एनटीपीसी 0.08%

जीडीपी ग्रोथ में कमी की वजह से आरबीआई रेपो रेट घटा सकता है

आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी गुरुवार को ब्याज दरों का ऐलान करेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि जीडीपी ग्रोथ रेट में गिरावट को देखते हुए रिजर्व बैंक फिर से प्रमुख दरों में कटौती कर सकता है। आरबीआई ने पिछली दो बैठकों में रेपो रेट 0.25-0.25 फीसदी घटाया था।



Comments